
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में पटवारी पेपर लीक मामले में अब तक 12 गिरफ्तारी एसआईटी कर रही कुछ लोगों से पूछताछ जल्द होगी और गिरफ्तारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में पटवारी पेपर लीक घोटाले में कई नए नाम उजागर हो रहे हैं मामले की जांच कर रही एसआईटी ने लक्सर के रहने वाले रिटायर्ड टीचर को गिरफ्तार किया है अभयराम नाम के आरोपी टीचर पर दर्जनभर अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व करने के लिए बनाए गए सेंटर तक ले जाने का आरोप है पुलिस को अभयराम के पास से दो लाख रुपए कैश कुछ अभ्यर्थियों की मार्कशीट और चेक बरामद हुए हैं पेपर लीक घोटाले में अब तक कुल 12 गिरफ्तारियां हो चुकी है और आगे भी ये सिलसिला जारी रह सकता है


एसआईटी इंचार्ज रेखा यादव का कहना है कि पटवारी पेपर लीक घोटाले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी है एसआईटी द्वारा रिटायर टीचर अभयराम को गिरफ्तार किया गया है जो हरिद्वार के लक्सर के रहने वाले हैं अपने रिश्तेदार के माध्यम से पेपर लीक करने वालों के संपर्क में आए इनके द्वारा बच्चों को सेंटर पर लाया गया पूछताछ में इनके द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया इनके पास से दो लाख रुपए कैश कुछ अभ्यर्थियों की मार्कशीट और चेक बरामद हुए हैं कुछ लोगों से पूछताछ जारी है जल्द ही और गिरफ्तारी की जाएगी


