
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- ऊधम सिंह नगर


नागपुर की अंधविश्वास उन्मूलन संस्था के द्वारा बागेश्वर धाम सरकार अर्थात पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध जब से चैलेंज की बात कही गई है। देशभर में श्री बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य व हिन्दू संगठनों में नाराजगी देखने मिलने लगी है।


और देश के अंदर जगह-जगह धरना प्रदर्शन हुए। उसी कड़ी में जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में आज विशाल रैली का आगाज हुआ जिसमें सैकड़ों की तादाद में हिंदूवादी संगठनों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी भी शामिल है रैली के अंदर जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए गए साथ ही रैली को काशीपुर के मुख्य बाजार में घुमाया गया। बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने वालो के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही रैली के माध्यम से चेतावनी दी गई कि सनातन धर्म के खिलाफ यदि आप कोई भी टिप्पणी हुई तो कोई भी शांत नही बैठा जायेगा,


