लोहाघाट पुलिस ने ढाई किलो चरस के साथ कुख्यात चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, देखें यह ख़ास रिपोर्ट

लोहाघाट पुलिस ने ढाई किलो चरस के साथ कुख्यात चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, देखें यह ख़ास रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

लोहाघाट पुलिस व एसओजी को एक बड़े चरस तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के दिशा निर्देश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत लोहाघाट थाने के प्रभारी एसओ कुंदन सिंह बोरा के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने पाटन पुल के पास से एक कुख्यात चरस तस्कर को दबोच कर उसके कब्जे से 2 किलो 418 ग्राम चरस बरामद करी प्रभारी एसओ कुंदन सिंह बोहरा ने बताया पुलिस द्वारा पाटन पुल के पास चेकिंग करी जा रही थी तभी एक व्यक्ति आता हुआ नजर आया जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करी जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसके बैग से 2 किलो 418 ग्राम अवैध चरस मिली प्रभारी एसओ बोरा ने बताया चरस तस्कर पवन कुमार (28)पिथौरागढ़ जिले के ओगला थाना असकोट का रहने वाला है

पूछताछ में उसने बताया कि इस चरस को उसने आसपास के गांव से खरीदा था तथा ऊंचे दामों में बेचने के लिए खटीमा ,नानकमत्ता की ओर ले जा रहा था लेकिन लोहाघाट पुलिस के हत्थे चढ़ गया प्रभारी एसओ बोरा ने बताए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है मामले की विवेचना एसआई सुष्मिता राणा के द्वारा करी जा रही है वही चंपावत एसपी देवेंद्र पिंचा के द्वारा इस कामयाबी पर पुलिस व एसओजी की पीठ थपथपाई गई बरामद चरस की कीमत लाखों रुपए में आकी जा रही है पुलिस टीम में एसआई कुंदन सिंह बोरा ,हेड कांस्टेबल सोहन गिरी ,हेड कांस्टेबल दीवान राम ,एसओजी प्रभारी सुरेंद्र खरायत ,कांस्टेबल अशोक वर्मा एसओजी ,कांस्टेबल नवल किशोर ,कांस्टेबल महेश मेहता ,कांस्टेबल उमेश राज आदि शामिल रहे