खेल महोत्सव में केवी इंटर कॉलेज रहा आगे

खेल महोत्सव में केवी इंटर कॉलेज रहा आगे

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर एक निजी स्कूल में अयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के साथ ही दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के संसद चुनाव में भाजपा पहले से भी अधिक सीटें जीतकर तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में युवाओं के कंधों पर देश संभालने की जिम्मेदारी आएगी।

इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा अभी से युवाओं को तैयार कर रही है। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अभूतपूर्व काम करके दिखाएं हैं। इससे पूरी दुनिया में भारत के नाम का डंका बज रहा है। दावा किया कि जल्दी ही देश को फिर से सोने की चिड़िया और विश्वगुरु के नाम से जाना जाएगा। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिताओं में आने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसमें एसडीएम गोपालराम बिनवाल, नपा अध्यक्ष अमरीश गर्ग, ओमप्रकाश जमदग्नि, मौजूद रहे।