उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट
स्थान- लोहाघाट

लोहाघाट में भी कांग्रेस पार्टी ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आगाज कर दिया है गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने लोहाघाट के गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति में माल्यार्पण कर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आगाज किया यात्रा के संयोजक डॉ महेश ढेक के दिशानिर्देश व कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा भाजपा ने आज देश को धर्म ,जाति ,वर्ग के बीच बाट दिया है

जिसके लिए देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा शासन में देश में भ्रष्टाचार और घोटालों का बोलबाला है जनता महंगाई की मार से त्रस्त है तो युवा भर्ती घोटालों से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के सहयोग से कांग्रेस पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर कर देश को एक सूत्र में बांधने के साथ-साथ सुशासन लाएगी तथा भाजपा द्वारा जो देश को जाति धर्म में बांटा गया है उस पर लगाम लगाएगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा के दौरान जनता के बीच जाकर भाजपा की असलियत जनता को बताएंगे कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कांग्रेस की यात्राओं से भाजपा बौखला गई है भाजपा के छोटे नेता से लेकर राष्ट्रीय नेता तक अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं इस मौके पर भुवन चौबे, जितेंद्र शाह,प्रकाश मेहरा ,एनके जोशी ,लक्ष्मण बघौली ,कमल वर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

