किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, पढ़िए पूरी खबर

किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- किच्छा

कांग्रेस की जहा भारत जोड़ो यात्रा अब समाप्त हो चुकी है इस बीच कांग्रेस 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ शुरू कर रही है यात्रा के जरिए कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए इस यात्रा के काफी मायने निकाले जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक तीन महीने के इस चुनावी अभियान में कांग्रेस 10 लाख मतदान केंद्रों तक पहुंचेगी और 2.5 लाख ग्राम पंचायतें, 6 लाख गांवों और हर राज्य में जाएगी. इस डोर टू डोर कैंपेन में कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस राहुल गांधी का चिट्टी पहुंचाएंगे। इसी को लेकर आज किच्छा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आगाज किया जिसमें कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी ने कहा कि जनता को जोड़ना ही कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य है।