पौड़ी पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, बैठक के दौरान पत्रकारों से बनाई दूरी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

पौड़ी पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, बैठक के दौरान पत्रकारों से बनाई दूरी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- भगवान सिंह

स्थान- पौड़ी

पौड़ी पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया से दूरी बनाते हुए श्रीनगर विधानसभा के विकास कार्य की बैठक को अधिकारियों के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से निपटा डाला। जिससे अब विकास योजनाओं को लेकर रखी गई बैठक पर अब सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहकारिता और कृषि विभाग की बैठक लेने पौड़ी पहुंचे थे लेकिन बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही बीच बैठक में ही धन सिंह रावत ने पत्रकारों को बैठक से बाहर जाने को कह डाला ऐसे में बैठक में क्या कुछ गुपचुप चर्चा हुई इसकी जानकारी पत्रकारों को भी नही लगी धन सिंह की गुपचुप बैठक से इस बैठक पर सवाल उठने लगे हैं मुख्यालय पौड़ी के पत्रकारों ने कहा की धन सिंह को ऐसी क्या चर्चा अधिकारियों से करनी थी जो पत्रकारों से उन्होंने दूरी बनाई।