
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- अरशद हुसैन

स्थान- रुड़की


रुड़की में फ़र्ज़ी अस्पतालों के बोल बाला है रुड़की सिविल अस्पताल से सटे कई ऐसे अस्पताल है जिनके संचालक सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को बहका कर अपने प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करा कर उनसे नाजायज़ तरीके से रुपये ऐंठने का काम कर रहे है


खासबात यह है कि इन अस्पतालों में बड़े बड़े ऐसे डॉक्टरों के नाम चस्पा है जिनका कही कोई अता पता नही एक पीढित द्वारा अस्पताल की शिकायत करने पर जब अस्पताल पहुंचे तो वहाँ मात्र एक महिला चिकित्सक मिली जो खुद कबूल करती नज़र आई कि वह इस अस्पताल में महिलाओं की डिलीवरी कराती आ रही पर डिग्री के नाम उन्होंने सिर्फ यही बताया कि अभी वह बी ए एम एस की पढ़ाई कर रही है वही अस्पताल प्रबन्धन से किसी तरह की कोई जानकारी नही मिल पाई की अस्पताल का रजिस्ट्रेशन किस डॉक्टर के नाम पर है और क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध है


