सल्ट विधायक ने तिमली चचरोटी ग्राम समूह इस योजना का शिलान्यास किया, पढ़िए पूरी खबर

सल्ट विधायक ने तिमली चचरोटी ग्राम समूह इस योजना का शिलान्यास किया, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट अल्मोड़ा

सल्ट – अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे में सल्ट विधायक महेश जीना ने स्याल्दे में स्थित तल्ला भाकुड़ा देवी मंदिर में तिमली चचरोटी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने सल्ट विधायक का फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। तिमली चचरोटी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना 13 करोड़ 22 लाख की लागत से इस योजना बनाई गई है। इससे उदयपुर, मल्ला भाकुड़ा, तल्ला भाकुड़ा, जसपुर, तिमली, ग्वाली, पीपलखाल, कनारीथोड़, बसई, कल्याणपुर, बिसराखेत, मल्ली महरौली, तल्ली महरौली समेत 14 राजस्व ग्रामों जिसमें कुल 35 गांवों में पेयजल योजना का लाभ मिलेगा ।

इस पेयजल योजना को लगभग 60 किलो मीटर लंबी बिछाई जाएगी। योजना दो चरणों में पानी को पंपिंग कर पहुंचाया जाएगा। पेयजल योजना में 2 लाख, 2.55 लाख, 2लाख 60 लीटर एवं 55 लाख के टैंकों का निर्माण किया जाएगा। ईई ने बताया पूर्व की पेयजल योजना लगभग 35 वर्ष पुरानी हो चुकी थी और पानी की खपत के अभाव के कारण इस योजना का पुनर्गठन किया गया है। सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा उपचुनाव के समय में मैं जहां भी जाता था वहां प्रमुख जरूरतें पानी की होती थी । लेकिन आज सभी ग्रामों पानी के बड़ी- बड़ी पेयजल योजना से जोड़ा जा रहा है। किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी नही रहेगी । इसके लिए मैं अस्वस्थ करता हूं । और सबसे ज्यादा विकास कार्य सल्ट विधानसभा में किया जाएगा। और कहा जब महिला शक्ति आगे बढ़ाएगी तभी दुगनी गति से क्षेत्र का विकास होगा।

ग्रामीणों ने सल्ट विधायक महेश जीना का आभार जताया।इस मौके पर सल्ट विधायक महेश जीना, जिला महामंत्री पूरन रजवार, ईई सुनील जोशी, ए ई हरीश आर्या, मंडल अध्यक्ष स्याल्दे कुंदन लाल, हिरदेश मेहरा, प्रधान ललित, पूर्व ब्लाक प्रमुख राधारमन उप्रेती, प्रेम गिरी गोस्वामी, सुरेंद्र नेगी, महिला समूह सिमलचोरा, भाकुड़ा, ग्वाली, तिमली, तल्ला भकुडा,पीपलखाल, जसपुर, आदि ग्रामीण, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी मौजूद थे।