
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार


आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मध्यनजर लगातार बॉम्ब स्कॉयड, डॉग स्क्वायड, एटीएस और कई पुलिस टीमों द्वारा हर की पौड़ी, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन समेत तमाम भीड़ भाड़ वाली जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे सभी बॉर्डर पर भी पुलिस टीमें वाहनों की तलाशी ले रही है।


हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दूर दराज से लोग गंगा स्नान और मंदिरों के दर्शन के लिए हरिद्वार आते रहते है इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी जिले की थानों चौकियों की पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है। गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल की जा रही है। बॉम्ब स्क्वाड, डॉग स्क्वायड, एटीएस समेत कई पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे चिड़ियापुर नारसन और पुरकाजी बॉर्डर पर भी पुलिस टीमें चेकिंग कर रही हैं।


