
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट अल्मोड़ा


अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे में सल्ट विधायक महेश जीना ने शिव मंदिर कैहडगांव के सौंदर्यीकरण का भगवान शिव की पूजा अर्चना के किया शुभारंभ किया।कैहडगांव मन्दिर का सौंदर्यीकरण मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा 26 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया गया। मंदिर का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग भिकियासैंण की देखरेख में किया।


मंदिर में टीन सेट, एक अतिरिक्त कक्ष, शौचालय, फर्श, टायल, रंगरोवन आदि का निर्माण कार्य किया गया है। सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा कैहडगांव गांव मोटर पुल का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। और ग्राम कैहड़ गांव के ग्रामीणों के लिए अलग से पंपिंग पेयजल योजना बनाई जा रही है। जिससे कि ग्रामीणों को पेयजल योजना का लाभ मिल सके।इस मौके सल्ट विधायक महेश जीना, जिला महामंत्री पूरन रजवार, मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, बीडीओ केशर सिंह बिष्ट, हिरदेश मेहरा, इंदु, अंजू जीना, चंदन मनराल, सूरज मेहरा, हरीश बंगारी, राधारमन उप्रेती, दर्शन जोशी आदि भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण मौजूद थे।


