
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- हल्द्वानी


उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एक बार फिर से राज्य सरकार और परिवहन निगम के खिलाफ मुखर हो गया है। हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना दिया और 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार एवं परिवहन निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित करने और मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्ति देने की मांग की


इसके साथ ही परिवहन निगम पर अनुबंधित बसों का बेड़ा बढ़ाने और अपनी बसों को कम करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार व परिवहन निगम को चेतावनी देते हुए 31 जनवरी तक उनकी मांगे पूरी न किए जाने पर हड़ताल और चक्काजाम की चेतावनी दी है।


