देखें कैसे रोडवेज कर्मियों के धरने में चले जाने से लोहाघाट से रोडवेज बसों का संचालन ठप

देखें कैसे रोडवेज कर्मियों के धरने में चले जाने से लोहाघाट से रोडवेज बसों का संचालन ठप

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

रोडवेज कर्मियों के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को छेत्रीय कार्यालय टनकपुर में धरने में बैठने से लोहाघाट के रोडवेज डिपो से बसों का संचालन ठप पड़ गया जिस कारण टनकपुर, दिल्ली ,देहरादून ,पिथौरागढ़ व गुड़गांव जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यात्री लोहाघाट बस स्टेशन में अपने परिवार व बच्चों के साथ बसों का घंटों इंतजार करते नजर आ रहे है बस न मिलने पर यात्रियों को टैक्सीयो व ट्रकों से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा वही रोडवेज के लोहाघाट डिपो के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि रोडवेज कर्मियों का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय टनकपुर में सोमवार को एक दिवसीय धरना चल रहा है

जिसमें भाग लेने के लिए लोहाघाट डिपो के सभी चालक परिचालक व कर्मचारी टनकपुर चले गए हैं जिस कारण बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है एजीएम गौतम ने बताया आज सिर्फ एक बस का संचालन हो पाया गौतम ने कहा उन्होंने रोडवेज कर्मियों को समझाने का काफी प्रयास किया पर वह नहीं माने उन्होंने कहा बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े एजीएम गौतम ने कहा लोहाघाट डीपो रोज विभिन्न जगहों के लिए 15 बसों का संचालन करता है बसों का संचालन ठप होने से लोहाघाट डिपो को 4लाख का घाटा होने का अनुमान है वही रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग है उनके द्वारा 31 जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है कुल मिलाकर रोडवेज कर्मियों के धरने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा