
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार


लक्सर में उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा कई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उत्तराखंड में राज्य सरकार द्वारा लंबित गन्ना मूल्य घोषित नहीं किए जाने के कारण अपना आक्रोश व्यक्त किया है।और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम मांग पत्र के रूप में शीघ्र गन्ना मूल्य घोषणा संबंधित एक ज्ञापन भी क्षेत्र के उप जिलाधिकारी को सौंपा है


जिसमें उत्तराखंड किसान मोर्चा द्वारा अपेक्षा की गई है कि लगभग 2 महीनों का वक्त गुजर चुका है। मगर राज्य सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है।और किसानों को बीते वर्ष निर्धारित किए गए मूल्य के आधार पर ही गन्ना भुगतान किया जा रहा है।इस दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के तहसील क्षेत्र अध्यक्ष सतवीर चौधरी ने कहां की यदि शीघ्र गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया जाता है। तो उत्तराखंड किसान मोर्चा भविष्य में बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।


