रुड़की: सांसद खेल महोत्सव, पढ़िए पूरी खबर

रुड़की: सांसद खेल महोत्सव, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

“सांसद खेल महोत्सव” के तहत राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड के लिए मैडल जीतने वाले उत्कृष्ट टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाडियों के सम्मान में रुड़की नगरनिगम हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शिरकत है। इस दौरान उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के जिन खिलाड़ियों ने चेन्नई और कश्मीर में जाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है, और उत्तराखंड का ग़ैरव बढ़ाया है, उन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उनको सम्मानित किया गया है। निशंक ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत खेलो अभियान शुरू किया जिसमें देश का युवा अपना दम दिखा रहा है और बेहतर प्रदर्शन के साथ अच्छा मुकाम हासिल कर रहा है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल समेत भाजपा के बड़े नेता शामिल रहे।