
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- भवाली


विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली के धाम में हर दिन लोग देश-विदेश से मन्नतें मांगने आ रहे है। विगत महीने क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कैचीधाम पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा नीम करौली जी के दर्शन किये। इससे पहले भी कई बड़ी-बड़ी हस्तियां बाबा के दर्शनों को आ चुके है। अब भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन कैंचीधाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किये। इस दौरान रवि किशन को देख लोग वहां पहुंचे गये। लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।


पहली बार बाबा के धाम पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने बताया कि नैनीताल पहली बार आना बाबा नीम करौली महाराज जी की आज्ञा से ही हुआ है। उन्होंने हमेशा से बाबा की महिमा के बारे में सुना था, लेकिन अचानक अब उन्हें बाबा के धाम पहुंचने का अवसर मिला है और यहां दर्शन कर वह काफी खुश हैं। रवि किशन ने कहा कि कैंची का धाम धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहां आकर मन बेहद शांत हो जाता है।


