
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- मसूरी


पर्यटन नगरी मसूरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक ध्वजा रोहण लंढौर चौक पर प्रातः 11बजे होगा और इस मौके विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा वहीं सदभावना संस्था की ओर से भी एक विभूति को सम्मानित किया जायेगा


इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश मैथानी ने बताया कि शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा जिसके लिए पालिका नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया वहीं ध्वजा रोहण के समय वाहन लंढौर बाजार क्षेत्र में न आयें इसके लिए कोतवाल को निर्देशित किया गया ताकि वाहनों को घंटाघर से बाई पास व टिहरी की ओर से आने वाले वाहनों को मलिंगार चौक पर ही रोका जा सके वहीं नगर पालिका प्रशासन ध्वजारोहण व मिष्ठान वितरित करने सहित शहर के हैरिटेज एवं ऐतिहासिक भवनों, सरकारी भवनों, शहीद स्मारक आदि पर प्रकाश की व्यवस्था करेगी


