आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने जोशीमठ के आपदा प्रभावितों को लेकर लगाये सरकार पर आरोप, देखें क्या कहा उन्होंने

आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने जोशीमठ के आपदा प्रभावितों को लेकर लगाये सरकार पर आरोप, देखें क्या कहा उन्होंने

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- चंपावत

उत्तराखंड आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने जोशीमठ में आई भीषण आपदा में दुख जताते हुए कहा कि आप पार्टी जोशीमठ आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है राजेश बिष्ट ने कहा आपदा मानवीय भूल और सरकारी तंत्र की लापरवाही के कारण आई है अंधाधुंध निर्माण इसका मुख्य कारण बना है जिसका खामियाजा ऐतिहासिक जोशीमठ शहर के लोग भुगत रहे हैं बिष्ट ने कहा जोशीमठ के सैकड़ों लोग आज अपना सब कुछ गवा कर बेघर हो चुके हैं

पर भाजपा सरकार के पास उन्हें विस्थापित करने के लिए कोई ठोस कार्य योजना तक नहीं है कि आपदा प्रभावितों को कहां विस्थापित किया जाएगा उन्होंने कहा आपदा में लोग अपना सब कुछ गवा चुके हैं बिष्ट ने कहा उनकी भाजपा सरकार से यह मांग है कि जोशीमठ के आपदा प्रभावितों को विस्थापित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर उन्हें विस्थापित किया जाए उन्होंने कहा सरकार यह तक नहीं बता पा रही है कि जोशीमठ के प्रभावितों को कहां विस्थापित किया जाएगा बिष्ट ने कहा आपदा प्रभावितो के साथ न्याय हो और उन्हें छोड़ा नहीं जाए बिष्ट ने कहा सरकार ने जोशीमठ आपदा के बाद चेत जाना चाहिए पहाड़ों में हो रहे अंधाधुंध निर्माण कार्य में रोक लगानी चाहिए ताकि अन्य शहरों को जोशीमठ बनने से बचाया जा सके