

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट


लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं पटरी पर आने के बदले फिर से बदहाल हो गई हैं। सीएम धामी के जिले में सबसे ज्यादा ओपीडी वाले अस्पताल की अव्यवस्थाएं देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने जल्द व्यवस्थाएं ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


उपजिला चिकित्सालय में करीब एक साल पहले 22 डॉक्टर सेवाएं दे रहे थे। जिसमें चार डॉक्टरो को अन्यत्र संबद्ध कर दिया गया है और दो डाक्टर छोड़ कर चले गए हैं। शेष 17 डॉक्टर में पांच डॉक्टर पीजी करने चले गए। पीजी जाने वाले डॉक्टरर्स का कोई भरोसा नहीं कि वह अब लोहाघाट आएं न आएं। अब अस्पताल में 12 डॉक्टर बचे। जिसमें में से चार डॉक्टर छुट्टी पर गए। चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टर रेडियोलॉजिस्ट , नेत्र विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक और चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर मौजूद है लेकिन केवल डॉ. ज्ञान प्रकाश ओपीडी देख रहे हैं और अन्य डॉक्टरों के द्वारा इमरजेंसी देखी जा रही हैं और वही सभासद राज किशोर साह ने कहा कि रोजाना तीन सौ तक ओपीडी वाले अस्पताल में केवल एक ही डॉक्टर ओपीडी देख रहा है।

जिसमें दूर-दूर क्षेत्रों से आने वाले कई मरीज बगैर उपचार किए वापस जा रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर जल्द अस्पताल की व्यवस्थाएं न सुधरी तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। वहीं चिकित्सा अधीक्षक जुनेद कमर ने बताया किअस्पताल में ओपीडी देखने के लिए केवल एक ही डॉक्टर है। हालांकि कुछ डॉक्टर एक दिन और कुछ लंबी छुट्टी पर गए हैं। लेकिन फिर भी अस्पताल में डॉक्टर्स का अभाव है जिसका मामला सीएमओ के संज्ञान में है।



