जानिये कैसे लक्सर जी आर पी ने दबोचा फ़रार कैदी

जानिये कैसे लक्सर जी आर पी ने दबोचा फ़रार कैदी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- अरशद हुसैन

स्थान- रुड़की

रुड़की के लक्सर में राजकीय रेलवे पुलिस यानी कि GRP थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उस वक्त एक ऐसे कैदी की धरपकड़ कर ली गई जो आज सुबह ही रुड़की के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस की अभिरक्षा से फरार होने में कामयाब हो गया था वहीं इसके फरार होने के बाद से ही जिला पुलिस को एक मैसेज सर्कुलेट करते हुए अलर्ट मोड पर कर दिया गया था और आखिरकार घंटों तक चली कांबिंग के बाद लक्सर के GRP थानाध्यक्ष ममता गोला के नेतृत्व में फरार कैदी को लक्सर रेलवे स्टेशन से धर दबोच लिया गया

जानकारी के मुताबिक आरोपी कैदी पूर्व से ही जहर खुरानी के अपराध में हरिद्वार की GRP द्वारा गिरफ्तार कर हवालात भेजा गया था और आज सुबह सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से इसके फरार होने की सूचना मिली मगर लक्सर की GRP थानाध्यक्ष की मुस्तैदी कुछ इस कदर काम आएगी फरार कैदी को उनके नेतृत्व में लक्सर रेलवे स्टेशन सेनन्हे उर्फ चिकना को उसकी पहचान करते हुए धर दबोच लिया गया !