क्या हुआ जमीनी फर्जीवाड़े मामलों की समीक्षा बैठक में

क्या हुआ जमीनी फर्जीवाड़े मामलों की समीक्षा बैठक में

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- दीपक अधिकारी

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी सर्किट हाउस में कुमाऊं कमिश्नर ने कुमाऊं मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की। जिसमें 14 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। सर्किट हाउस में कुमाऊं कमिश्नर आईजी कुमाऊं सहित मंडल के सभी अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

जिसमें कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामलों की समीक्षा की गई। जिनमें जमीनी फर्जीवाड़ा और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक जमीन को कई बार बेचने जैसे मामले थे, यही नहीं भू माफियाओं ने कई सरकारी जमीनों को भी बेच दिया है। लिहाजा समीक्षा करते हुए नैनीताल जिले के 6 मामले और उधम सिंह नगर के 5 मामले पिथौरागढ़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथी कुमाऊं कमिश्नर ने जमीन खरीदने वाले लोगों को जमीन खरीदने से पहले पूरी तरह से खोजबीन करने के सुझाव दिए हैं।