

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- भगवान सिंह

स्थान- श्रीनगर


बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल श्रीनगर गढ़वाल पहुॅचे। यहॉ उन्होनें जोशीमठ आपदा को लेकर कई अहम बातें कहीं। साथ ही कहा कि सरकार प्रभावितों के वन टाइम सेटलमेंट के लिए विचार कर रही हैं। जोशीमठ दौरे के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल श्रीनगर पहुॅचे। यहॉ बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बाद उन्होनें पत्रकारों से वार्ता की। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होनें कहा कि जोशीमठ हमारा एक पुराना शहर है साथ ही यह धार्मिक स्थल भी है। जिसे बचाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।


आपदा प्रभावितों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद की जा रही है। विषेशज्ञ जोशीमठ में जांच कर रहे हैं और जांच के आधार पर यह बताएंगे कि वहां पर किस प्रकार से मदद की जा सकती है। साथ ही जोशीमठ को बचाया जा सकता है या नहीं, इस पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। निश्चित तौर पर जो लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं और जो लोग वहां के स्थाई निवासी हैं वही रहना चाहते हैं या फिर जो वहां अपना बिजनेस करने गए थे उनके लिए भी वन टाइम सेटलमेंट को लेकर सभी लोगों के बारे में सरकार सोच रही है।


