सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- राजू सहगल

स्थान- किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत परिवहन विभाग की टीम ने ट्रक एवं बस चालकों को जागरूक किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों निजी बस चालकों के नेत्रों की निशुल्क जांच करते हुए एचआईवी जांच की गई। किच्छा में ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन कार्यालय में एआरटीओ विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने ट्रक चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया।

एसोसिएशन अध्यक्ष दिदार सिंह एवं सचिव गिरीश चिटकारा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर परिवहन विभाग का आभार व्यक्त किया। नगर स्थित किच्छा खटीमा बस यूनियन कार्यालय पर आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बस चालकों से यातायात नियमों के तहत वाहन चलाने की अपील की गई। इस दौरान एआरटीओ विपिन कुमार ने यातायात नियमों में संशोधन की जानकारी देते हुए जुर्माने एवं सजा के बारे में बस चालकों को जानकारी दी। इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट संस्था की परियोजना निदेशक बिंदुबासिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में 8 दर्जन से अधिक बस चालकों की आंखों की जांच की गई। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा की टीम ने बस चालको का परीक्षण करते हुए एचआईवी की भी जांच की। कार्यक्रम के दौरान बस यूनियन अध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव ने एआरटीओ विपिन कुमार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में दर्जनों लोग मौजूद रहे।