

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा


जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा स्थित कृषि मंडी समिति के अतिथि गृह में देवभूमि पत्रकार यूनियन खटीमा इकाई की बैठक का आयोजन मंडी समिति के चेयरमैन नन्दन सिंह खड़ायत के मुख्य आतिथ्य तथा यूनियन के अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता मे किया गया। बैठक में यूनियन को मजबूत करने, यूनियन का विस्तार करने, समसामयिक मुद्दों, पत्रकार हितों सहित विभिन्न बिंदुओं पर पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए साथ ही मुख्य अतिथि नन्दन सिंह खड़ायत द्वारा समस्त पत्रकारों को यूनियन का आई कार्ड वितरण किया गया।


इस अवसर पर उन्होंने यूनियन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। वहीं बैठक का सफल संचालन यूनियन के सचिव गोरख नाथ तथा सुन्दर बहादुर ने संयुक्त रूप से किया। वहीं यूनियन के अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद तथा उपाध्यक्ष भरत चुफाल ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी मतभेदों को दूर कर यूनियन को मजबूत करें तथा निष्पक्ष और स्वच्छ पत्रकारिता करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की गरिमा को बनाए रखें।

वहीं कृषि मंडी समिति खटीमा के चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत ने सभी पत्रकारों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी और बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को संबल प्रदान करने वाले आज के दौर में पत्रकारों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र, प्रदेश व देश हित में सभी पत्रकार बंधु अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करते हुए जनता को जागरूक करने के साथ ही,योजनाओं और सूचनाओं का आदान प्रदान करने का काम करेंगे।



