

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- संजय कुंवर

स्थान- जोशीमठ


एनटीपीसी की भूमिगत टनल और जोशीमठ के मारवाड़ी जेपी कैम्प में हो रहे जल रिसाव के दस्तखत नमूने अलग पाए गए है, इस पानी के सिग्नेचर टनल के वाटर सेंपल से मिलान नहीं हुए है, पानी के दोनों नमूने अलग अलग स्रोत के बताए जा रहे है, दरअसल यह जानकारी राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की की प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर सचिव आपदा प्रबन्धन डा रंजीत सिन्हा ने मीडिया को दी है यही समाचार आज के अख़बारों की पहले पन्नों की सुर्खियों में है


हालांकि उनका ये भी कहना है कि अभी किसी भी प्रकार के अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सकता है, अभी चार केंद्रीय वैज्ञानिक दल की हाइड्रोलॉजिकल मैपिंग रिपोर्ट आनी बाकी है, तभी पता चल सकेगा कि आखिर पानी आ कहां से रहा है, गौरतलब है कि जोशीमठ नगर में दरारों के साथ पानी के रिसाव होने से नगरवासियों ने इसका जिम्मेदार एनटीपीसी को टहराया जिसके चलते वैज्ञानिकों ने एनटीपीसी की टनल और रिस रहे पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए थे

हालांकि इस सिग्नेचर प्रकरण पर अभि अभि सस्पेंस बरकरार है, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अवि मुक्तेश्वरा नन्द सरस्वती ने भी इस पानी के रिसाव का सिग्नेचर जांच के लिए भेज रखा है अब उनकी जांच रिपोर्ट क्या खुलासा करेगी ये भी देखने वाली बात होगी फ़िलहाल सरकार की वाटर सिग्नेचर जांच से जोशीमठ बचाओ संगर्ष समिति संतुष्ट नहीं दिखाई दे रही है



