

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- अरशद हुसैन

स्थान- रुड़की


हाई कोर्ट की रूलिंग के अनुसार नदी से कम से कम 30 मीटर की दूरी पर कोई भी निर्माण नही कर सकता पर भूमाफिया इतने बेख़ौफ़ है कि नदी के बिल्कुल किनारे पर दो कालोनी के साथ साथ दर्जन भर दुकानों की नींव भरकर लाखों रुपये के वारे न्यारे करने में लगे हुए है मामला रुड़की हरिद्वार हाइवे के निकट पिरान कलियर जाने वाले रोड पर रतमऊ नदी के किनारे बनाये जाने कालोनियों का जहाँ भूमाफियाओं द्वारा कॉलोनी और दुकानों की प्लाटिंग कर भोले भाले लोगों को बहला फुसला कर भूमाफिया अपनी जेब भारी कर रहे है पर ना तो विकास प्राधिकरण और ना ही तहसील प्रशासन इस पर कोई ध्यान नही दे रहा


और तो और भूमाफियायो ने उक्त कालोनियों में नदी से ही रेत उठाकर उनमे भराव कर डाला पर इन लोगो पर कोई भी कार्यवाही करने वाला नही बताया यह जा रहा है कि यह कालोनियां और दुकाने किन्ही बी जे पी नेताओं की है इस मामले में विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंताका कहना है नदी से 30 मीटर की दूरी तक कोई भी निर्माण कार्य नही किया जा सकता और ऐसे निर्माण करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी


