बीमारी के कारण सल्ट कालीगाड़ शहीद सैनिक हवलदार वेदप्रकाश को सेना के जवानों ने दी सलामी

बीमारी के कारण सल्ट कालीगाड़ शहीद सैनिक हवलदार वेदप्रकाश को सेना के जवानों ने दी सलामी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के ग्राम पंचायत कालीगाड़़ के शहीद सैनिक हवलदार वेदप्रकाश आर्या का अचानक ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर सेना के जवानों ने हवलदार वेदप्रकाश आर्या को महाराष्ट्र से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में इलाज के दौरान निघन हो गया। हवलदार वेदप्रकाश अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर भरा पूरा परिवार छोड चले गए। हवलदार वेदप्रकाश की निघन की सूचना पर गांव शोक की लहर दौड़ गई ।

सेना के जवान शहीद हवलदार वेदप्रकाश आर्या पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव कालीगाड़ गांव पहुंचे। तिरंगे में लिपटे शव को देख सभी की आंखें नम हो गई। उनके सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव कालीगाड़ लाया गया। सेना के जवानों और बी एस एफ कम्पनी एवं ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के श्मशान घाट त्रिवेणी घाट महादेव में सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।