अब एनटीपीसी परियोजना प्रभावित सेलंग गांव के लोग भी दरार से परेशान, देखिये पूरी खबर

अब एनटीपीसी परियोजना प्रभावित सेलंग गांव के लोग भी दरार से परेशान, देखिये पूरी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संजय कुंवर

स्थान- जोशीमठ

जोशीमठ भू धंसाव के बाद अब एनटीपीसी जल विद्युत परियोजना प्रभावित पड़ोसी गांव सेलंग के ग्रामीणों ने भी एनटीपीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,दरअसल इसी गांव के ठीक नीचे और ऊपर एनटीपीसी की सुरंग का जाल बिछा हुआ है, साथ ही भूमिगत टीवीएम मशीन भी यही से गुजरी है,और प्रोजेक्ट निर्माण कार्यों के दौरान यहां भारी विस्फोट किए गए जिससे सेलंग गांव अब और भी दरकने लगा कई घरों में मोटी दरारें पड़ गई है,

और स्थिति आज ओर भयावह बनने लगी है, एनटीपीसी ने गांव के भवनों का बीमा सही ढंग से नहीं किया है और आज गांव में ये दरारें विकराल रूप लेने लगी है,ग्रामीणों की मांग है कि उनके गांव का भी सर्वे के साथ भवनों का बीमा किया जाय, और एनटीपीसी परियोजना को पूर्ण रूप से बन्द किया जाय