चमोली जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हिमपात

चमोली जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हिमपात

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर-संजय कुंवर

स्थान- जोशीमठ

चमोली जिले के ऊंचाई वाले छेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हिमपात होने के समाचार है, भू बैकुंठ धाम श्री बद्रीनाथ हेमकुंट साहिब फूलों की घाटी, चिनाप वेली,बंशी नारायण छेत्र, पांगरचुला कुंवारी पास द्रोणागिरी घाटी सहित मिनी स्विट्जरलैंड चोपता तुंगनाथ छेत्र में खूब बर्फबारी हुई है, वहीं हिम क्रीडा स्थली औली में भी हल्की बर्फबारी हुई है करीब 3 इंच बर्फ औली बुग्याल में गिरी है

बर्फबारी होने से पर्यटन स्थली औली पहुंचे पर्यटकों ने खूब लुफ्त उठाया, वाहनों के छत पर भी बर्फ की चादर जमी देखी गई, उपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते निचले नगरी छेत्र में जबरदस्त शीत लहर का प्रकोप बड़ गया है, ठंड के प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका जोशीमठ द्वारा नगर छेत्र के सभी तिराहों चौराहों सहित आपदा राहत शिविरों के बाहर शीत लहर से राहत पहुंचाने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था भी कराई जा रही है जिसके लिए करीब 400 क्वींटल जलोनी लकड़ी पालिका के गांधी मैदान स्टोर में रखी गई है, जिसको यहां से विभिन्न जगहों पर अलाव हेतु भेजा जा रहा है