70 लाख की फिरौती ना मिलने पर बहादराबाद कार्तिक की कर दी हत्या, देखिये दिल दहलाने वाली वारदात

70 लाख की फिरौती ना मिलने पर बहादराबाद कार्तिक की कर दी हत्या, देखिये दिल दहलाने वाली वारदात

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से लापता हुए 22 वर्षीय कार्तिक नामक युवक का रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादूपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता के रॉयल गेस्ट हाउस से शव मिलने से हड़कंप मचा गया मामला अपहरण का सामने आया है युवक के परिजनों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी कि फोन के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि कार्तिक कुमार उम्र 22 वर्ष कल अपने घर नहीं पहुंचा था आज सुबह बहादराबाद थाने में परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी पुलिस मामले की जांच की जा रही थी आज दिन में कार्तिक की माता द्वारा बताया गया की कार्तिक के फोन से एक कॉल आई थी जिसमें 70 लाख की फिरौती मांगी गई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें लगाई गई एक डेड मिली है जिसकी पहचान कार्तिक के रूप में हुई है मामला अपरहण का है इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।परिजनों का कहना है कि कार्तिक कल से लापता था आज सुबह कार्तिक के फोन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया जिसमें उनके द्वारा 70 लाख रुपए की फिरौती की मांग करते हुए कहा गया था या तो पैसे दे दो नहीं तो कार्तिक को मौत के घाट उतार दिया जाएगा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।