

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- विजय कुमार

स्थान- बागेश्वर


सर्वप्रथम एसपी द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मलेन लिया गया एवं समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही जनपद पुलिस द्वारा पिछले वर्ष प्रभावी पुलिसिंग तथा मेहनत और टीम वर्क से किए गए कार्य की सराहना की गई। सभी को इस वर्ष भी पूर्ण मनोभाव और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡ माह में घटित एवं लम्बित अभियोगों के निस्तारण/विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों/विवेचकों को निर्देशित किया गया।
➡ न्यायालय से जारी आदेशिकाओ/अहकमातों की शत प्रतिशत तामीली सुनिश्चित की जाय। न्यायालय संबंधित मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।
➡ अवैध नशे में अंकुश लगाने के लिए थाने/सम्बन्धित गंभीरता पूर्वक कार्य करें। अवैध नशों के अड्डों को चिन्हित कर मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले व्यक्तियों/ आपराधिक गतिविधियों वाले।


अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।
➡ निरोधात्मक कार्यवाही सीआरपीसी, पुलिस
➡ मोटर वाहन,➡ ई-चालान मशीन,➡ ट्रैफिक आई-एप, ➡ “आगामी उत्तरायणी मेला” की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस संचार, स्थानीय अभिसूचना, फायर व सभी सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
➡ *महिला और नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के पंजीकरण और जांच में लापरवाही न बरती जाए।
➡ बाजार में अतिक्रमण
➡ अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र में स्कूलों/कॉलेजों में जाकर नशे के विरुद्ध जन-जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।


दिए गये”उत्तराखंड पुलिस एप्प”/ गौरा शक्ति एप का अपने अपने थाना क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें साथ ही महिलाओं को प्रेरित कर रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही को बढ़ाए जाने की बात कही गई।*
अपराध गोष्ठी के पश्चात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के मनोरंजन/उत्साहवर्धन/फिट रहने हेतु बालीबॉल एवं बैडमिन्टन का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस जवानों द्वारा काफी जोश और उत्साह के साथ खेल में प्रतिभाग किया गया।

