

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट


पौष्टिकता व फाइबर से भरपूर मोटे अनाज मडुवे को पीएम मोदी के द्वारा मोटे अनाज के तौर पर मान्यता देने के बाद मडुवे के दामों में उछाल आ गया है लोहाघाट की चांदमारी साधन सहकारी समिति के सचिव महेश बोहरा ने बताया कि राज्य सरकार की मिलट मिशन योजना के तहत क्षेत्र के किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सहकारिता विभाग के द्वारा समितियों के माध्यम से मोटे अनाज मडवा के मूल्य को अब ₹27 प्रति केजी के बजाय ₹35. 78 पैसे प्रति केजी के रेट में खरीदा जा रहा है

बोहरा ने बताया पहले मडवा खरीद15 दिसंबर को विभाग के द्वारा बंद कर दी गई थी लेकिन अब राज्य व केंद्र सरकार के आदेश के बाद 31 जनवरी तक किसानों से 35.78 रुपए प्रति किलो की दर से मडवा खरीदा जा रहा है बोहरा ने क्षेत्र के किसानों से सहकारी समितियों में मड़वा को बेचने की अपील की है उन्होंने बताया समिति ने कई कुंटल मडुवे की खरीद कर ली है कुल मिलाकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की यह एक किसान कल्याण योजना है तथा मडवा किसानों की आय बढ़ाने का एक प्रमुख साधन बनता जा रहा है मालूम हो बड़े-बड़े होटलों व बेकरी उद्योग में मडुवे के कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे हैं जिनकी बाजार में काफी मांग है तथा सरकार भी मडुवे की खेती पर काफी जोर दे रही है वही चंपावत के दौरे पर आए कृषि सचिव बीवीआर पुरुषोत्तम ने भी मडुवे की खेती करने के लिए किसानों को काफी प्रेरित किया था मालूम हो मडुवे को फाइबर व आयरन की खान माना जाता है कुल मिलाकर मडवा किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है तथा किसान भी मडुवे की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं


