देश मे 11 हज़ार किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकला युवा

देश मे 11 हज़ार किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकला युवा

रिपोर्टर जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

उत्तर प्रदेश के ततिना गांव के आयुष ठाकुर नामक युवा इतिहास रचने की तैयारी कर रहे हैं जो आज मवाना से चलकर लक्सर पहुंचे जहां हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने आयुष ठाकुर का जोरदार स्वागत किया हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने आयुष ठाकुर को फूलमालाएं पहनाई साथ ही भारत माता के जयकारों से लक्सर गूंज उठा हर दल किसी के चेहरे पर इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साह दिखाई दे रहा था यात्रा कर रहे

आयुष ठाकुर भी बेहद खुश नजर आए उन्होंने कहा कि मैं मेरठ के मवाना का रहने वाला हूं मवाना से चलकर आज तीसरे दिन उत्तराखंड की भूमि के लकसर में प्रवेश कर चुका हूं मुझे पूरे भारतवर्ष में 11 हज़ार किलोमीटर पैदल यात्रा करनी है मैं सबसे पहले उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा करूंगा

उसके बाद भारत के चारधाम और सभी ज्योतिर्लिंग की भी पैदल यात्रा करूंगा इस यात्रा को करने में मुझे अपार हर्ष महसूस हो रहा है !