आम आदमी पार्टी हरिद्वार द्वारा आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में 101 फूट तिरंगे के साथ निकाला पैदल  मार्च

आम आदमी पार्टी हरिद्वार द्वारा आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में 101 फूट तिरंगे के साथ निकाला पैदल मार्च

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – धर्मराज

स्थान – हरिद्वार

आम आदमी पार्टी हरिद्वार द्वारा आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में 101 फूट तिरंगे के साथ निकाला पैदल मार्च।

एंकर:–आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभियान दिल्ली से शुरू किया ‘हर हाथ तिरंगा’।
वही हरिद्वार में जिलाध्यक्ष संजय सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमा भण्डारी के नेतृत्व में 101 फुट तिरंगे के साथ रैली का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि, तिरंगा हमारे भारत की शान है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने आवाहन किया है कि, हर आदमी के हाथों में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा होना चाहिए। हम सबको भी यही संकल्प लेना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर जिस तरह दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 500 बड़े तिरंगे लगाने का संकल्प लिया गया है और तिरंगों की देखरेख के लिये समितियों का गठन कर 1एक हजार वोलेंटियरस तैयार करने की बात कही तो हमे भी उत्तराखंड सरकार को भी दिल्ली के मुख्यमंत्री से सीख लेकर ऐसे वोलेंटियर तैयार करने चाहिए जो केवल उत्तराखंड की तरक्की के लिये सोचे। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और तिरंगे का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है।

महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा आम आदमी पार्टी द्वारा फहराया जाएगा ,उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर भाईचारा और एकता का संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का देश है और तिरंगा हमारी शान है। हम सब का यही प्रयास होना चाहिए कि चाहे कुछ भी हो हम तिरंगे के सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने देंगे।