
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

लोहाघाट में आशा कार्यकत्रियों ने संगठन की जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं को बैठक कर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (एक्टू) के प्रदेश महामंत्री कैलाश पांडे के सामने प्रमुखता से रखा प्रदेश मंत्री कैलाश पांडे ने कहा सरकार ने आशा कार्यकत्रियों से जो वादे किए थे अभी तक नहीं निभाए हैं डॉक्टर पांडे ने कहा सरकार ने आशाओं कोरोना के समय विशेष भत्ता देने का वादा किया था जो कि अभी तक पूरा नहीं किया गया


जबकि आशाओं ने कोरोना के वक्त अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से निभाई थी उन्होंने कहा सरकार ने आशाओं को घर-घर जाकर टीकाकरण हुए लोगों का डाटा कलेक्ट करने का आदेश दिया है जो कि सरासर गलत है आशाओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सरकार अपने किए वादों को पूरा करें इस दौरान संगठन ने सीएमएस जुनैद कमर के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया वही संगठन की जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने कहा जब तक आशाओं के खाते में कोविड ड्यूटी का मानदेय नहीं आता है

आशाये कोविड ड्यूटी नहीं करेंगी आशाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सरकार ने अपने वादे को निभाना चाहिए जबकि आशाएं रात दिन अपनी ड्यूटी में जुटी रहती है उसके बावजूद भी सरकार आशाओं का उत्पीड़न कर रही है उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जबकि सरकार ने आशाओं को स्थाई कर्मचारी नियुक्त करना चाहिए


