राजकीय डिग्री कालेज में MA का पाठ्यक्रम भी होगा शुरू।

राजकीय डिग्री कालेज में MA का पाठ्यक्रम भी होगा शुरू।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर–जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर राजकीय डिग्री में अब स्नातकोत्तर स्तर पर भी पाठ्यक्रम आरंभ किया जाएगा बता दे कि अब तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मात्र स्नातक स्तर पर ही पाठ्यक्रम संचालित किया जाता था मगर अब एक माह के बाद यानी कि इसी वर्ष सितंबर महीने के द्वितीय सप्ताह में स्नाकोत्तर के रूप में M.A. का पहली बार पाठ्यक्रम आरंभ होने जा रहा है महाविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक इसमें एक माह तक का विलंब इसलिए हो रहा है

क्योंकि श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में स्नातक यानी कि B.A. तृतीय वर्ष का परीक्षा फल अभी घोषित नहीं हुआ है क्योंकि उनकी पर्यावरण विषय संबंधित परीक्षा भी 5 अगस्त में निर्धारित है जिसके संपन्न होने के पश्चात ही B.A. के के परीक्षा फल घोषित किए जाएंगे और उसके बाद ही स्नातकोत्तर पर प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो सकेगी

जिसे एक माह बाद यानी कि सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में आरंभ कर दिया जाएगा दरअसल लक्सर क्षेत्र के कई अभ्यर्थियों को इसका बेसब्री से इंतजार था
MA पाठ्यक्रम की मांग को लेकर कई छात्र संगठनों द्वारा बीते लंबे समय से मांग की जा रही थी जो आखिरकार पूरी हो गई !