
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

स्थान – लालकुआँ

सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत श्रमिकों को बाहर किये जाने से आक्रोशित श्रमिक पिछले सात दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके बाद आज श्रमिकों और उनके समर्थन में आये जनप्रतिनिधियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए शहीद स्मारक से सेंचुरी पेपर मिल गेट के मुख्य द्वार तक जुलूस निकालकर जबरदस्त प्रदर्शन किया इस दौरान सेंचुरी मिल के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी सहित कई ग्राम प्रधान शामिल रहे ।


इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सेंचुरी पेपर मिल के सुरक्षा कर्मियों बीच जबरदस्त झड़प हो गई जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने गेट पर ही धरना शुरू कर जनसभा की घण्टों चले प्रदर्शन के बाद सेंचुरी पेपर मिल के एच आर मैनेजर संजय कुमार बाजपेयी ने गेट पर आकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया

जिसके बाद आन्दोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सेंचुरी पेपर मिल के एच आर मैनेजर संजय कुमार बाजपेयी को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपते हुए 15 दिनों में समाधान किये जाने की मांग की है ।


