गदरपुर प्रेस क्लब में लगातार तीसरी बार तीज महोत्सव का किया आयोजन

गदरपुर प्रेस क्लब में लगातार तीसरी बार तीज महोत्सव का किया आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्रिटर – जवान अली
स्थान – गदरपुर


गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “तीज के रंग हमारे संग” महोत्सव का आयोजन किया गया। तीज महोत्सव का शुभारंभ पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी वंदना वर्मा एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय किशन अरोरा द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता में प्रियांशी को मिस गदरपुर के खिताब से नवाजा गया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में रोहिणी, डांस प्रतियोगिता में प्रियंका कक्कड़, तीज क्वीन दिशा साहनी ने बाजी मारी। आवास विकास स्थिति शहनाई वाटिका बरात घर में गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा तीज महोत्सव 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में मिस गदरपुर, मेहंदी, डांस, दादी पोती एवं तीज क्वीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम का शुभारंभ में रेड रोज कान्वेंट स्कूल के बच्चों द्वारा वंदना प्रस्तुत करते हुए नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई इसके उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताये शुरू हुई। प्रतियोगिता की न्यायाधीश दिव्यानी गाबा, सुशीला मेहता बिष्ट द्वारा परिणाम घोषित किया गया। वही मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी वंदना वर्मा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा

कि गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन कर महिलाओं का भी सम्मान बढ़ाया है वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आगे भी इस प्रकार की प्रतियोगिताये कराई जाए जिससे महिलाओं में छिपी प्रतिभाओं भी उजागर हो सके और महिलाएं समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें।।