
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर :लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत चरस की तस्करी को रोकने के लिए लोहाघाट छेत्र मे अवैध रूप से उगाई गई 23 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया
ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत थाना लोहाघाट छेत्र मे लोहाघाट थाने के एसओ जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस व फायर टीम के द्वारा चौड़ाढेक, कोलीढेक व विशुंग छेत्र में जाकर ग्राम वासियों द्वारा अवैध रूप से लगभग 23 नाली भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की खेती को नष्ट किया गया। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया


कि ग्राम वासियों को भांग की खेती के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए भांग की खेती नहीं करने हेतु जागरुक किया गया। अवैध भांग की खेती को करने के संबंध में कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई

तथा बताया गया कि उसके बावजूद भी जो व्यक्ति अवैध भांग की खेती करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ऐसा चौहान ने कहा अवैध भांग को काटकर पुलिस टीम के द्वारा ट्रक में भरकर पुलिस लाइन में ले जाकर नष्ट किया जा रहा है
उक्त अभियान निरन्तर जारी हैं।


