इंटरनेशनल टाइगर डे

इंटरनेशनल टाइगर डे

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट:-भगवान मेहरा।
स्थान:-कालाढूंगी

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन।बाघ संरक्षण पर रखे गए विचार। कालाढूंगी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर एवं कॉर्बेट
ग्राम विकास समिति छोटी हल्द्वानी के संयुक्त तत्वधान में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाते हुए बाघ संरक्षण एवं जंगल संरक्षण का संदेश दिया गया। कॉर्बेट संग्रहालय कालाढूंगी में आयोजित विचार गोष्ठी में शोध रेंज के रेंज अधिकारी ललित आर्या वन आरक्षी प्रमोद सत्यवली एवं कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडे,

सचिव मोहन पांडे ने बताया कि जंगल बचेंगे तो बाघ बचेंगे। इसलिए जंगल और बाघ संरक्षण पर हम सबको ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि बाघ, गुलदार और कोई भी जंगली पशु देखे जाने पर उनके साथ छेड़छाड़ ना करें, उनको पत्थर ना मारे खुद को सुरक्षित कर लें।

उन्होंने कहा कि बाघों से ही हमारे देश व कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पहचान पूरी दुनिया में बनी हुई है। कार्यक्रम में गोस्वामी विद्या मंदिर के बच्चों ने भी बाघ संरक्षण पर अपने विचार रखे।