
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर – रिजवान अली

स्थान – गदरपुर

गदरपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में व्यापारी मनिहारी मार्केट में एकत्र हुए जहां पर व्यापारियों ने बाजू पर काले फीते बांधकर एवं काले झंडे लहराते हुए जीएसटी एवं केंद्र सरकार का पुतला फूंका और खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी को वापस लेने की मांग की।


इस दौरान व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए अपना गुबार निकाला। इस मौके पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर सरकार उत्पीड़न करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा

कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सेल टैक्स विभाग द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर की जा रही छापेमारी का विरोध किया ।।


