उफनती महाकाली नदी में बही छात्रा, तलाश जारी

उफनती महाकाली नदी में बही छात्रा, तलाश जारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

विकास खंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे| सिमलोदा गांव की नाबालिग काली नदी में नहाने के दौरान बह गई है। जिसकी राजस्व विभाग, एसएसबी ,पुलिसऔर ग्रामीण तलाश में जुटे।

एसडीम रिंकू बिष्ट ने बताया कि राजस्व गांव विविल के सिमलोदा तोक की कमला (16) पुत्री लक्ष्मी दत्त अपने साथियों के साथ नहाने के लिए पंचेश्वर की काली नदी में नहाने गई थी। एकाएक पैर फिसलने के कारण नदी की तेज धारा में बह गई।

एसडीएम ने बताया| कि किशोरी की नदी में डूबने की सूचना पर तहसीलदार विजय गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक ऋषभ कुमार के अलावा एसएसबी और ग्रामीण ढूंढखोज में जुटे हैं। अभी तक किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया है। एसडीएम रिंकु बिष्ट ने बताया कि छात्रा के बहने की सूचना टनकपुर को भी भेज दी गई है।