
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- भगवान मेहरा

स्थान- कालाढूंगी

कालाढूंगी में आज कोरोना काल के कारण 2 साल बाद भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह डिगारी द्वारा की गई। कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यसमिति की बैठक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए| विकास कार्यों व योजनाओं पर विस्तार से मंडल कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गयी। बैठक में आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर मंथन किया गया।


