
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कश्यप समाज के लोगों के साथ मिलकर पत्रकार वार्ता कर विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्त्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पुतला फूंके जाने का विरोध कर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात कही है। आपको बता दें, कि रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप का पुतला फूंके जाने के विरोध में कश्यप समाज अब खुलकर उनके सामने आ गया है। रुड़की के रामनगर चौक पर एक निजी होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए| प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा, कि उन्होंने व्यापार मंडल की ओर से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी के स्वागत में शहर में होर्डिंग बैनर लगाए थे| लेकिन कुछ लोगों के द्वारा अफवाह उड़ाई गई, कि वह भाजपा में घर वापसी कर रहे हैं। उंन्होने कहा कि कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद बनाना पूरे ओबीसी समाज के लिए सम्मान की बात है, और इसलिए ही शहर में उन्होंने होर्डिंग लगवाए थे।


उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि भाजपा की सदस्यता लेने का अभी उनका कोई इरादा नही है। अगर भविष्य में कोई इरादा होगा तो बड़े कार्यक्रम के तहत सदस्यता ग्रहण करेंगे। उंन्होने कहा कि विधायक ने उनके नाम का पुतला फूंककर छोटी हरकत की। उन्होंने कहा कि शहर में बहुत सारे ऐसे नेता हैं जो भाजपा से बगावत कर चुनाव लडे या चुनाव लडने वालों का साथ दिया, और बाद में भाजपा पार्टी ज्वाइन की तो क्या उनका भी पुतला फूंका गया या विरोध किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस हरकत से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है और वह वकील से भी बात कर रहे हैं जो भी लोग उनका पुतला फुंकने में शामिल थे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। अब कश्यप समाज खुलकर उनके सामने खड़ा होगा। विधायक की हरकतों पर समाज के लोग नाराज थे जल्द ही बड़ी बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।


