
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -संदीप कुमार

स्थान -भगवानपुर उत्तराखंड

बीती 24 जून को हुए संघर्ष में कुणाल उर्फ बाबू की हत्या के केस में आज भगवानपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए| नामजद तीन लोगों को जेल भेजा है। मामले का खुलासा करते हुए| एसपी ग्रामीण प्रमेंद्र डोभाल ने बताया, कि बाबू मर्डर केस में आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार दो अदद तमंचे तथा दो , जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।


उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। और जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने से प्रकाश में आए अन्य आरोपियों के नाम जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले मैं भगवानपुर पुलिस की कार्यवाही से खुश होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ढाई हजार रूपए का इनाम देने की घोषणा की है।


