किसानो ने किया अग्निपथ योजना का विरोध

किसानो ने किया अग्निपथ योजना का विरोध

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक कुकरेजा

स्थान- रुद्रपुर उधम सिंह नगर

रुद्रपुर में किसान मोर्चा और मजदूरों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय गेट पर अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग की अग्निपथ योजना को सरकार वापस ले। जब तक सरकार योजना वापस नहीं ले लेती तब तक किसान और मजदूर युवाओं के साथ खड़ा है।

देश भर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। रुद्रपुर में भारतीय किसान यूनियन और मजदूर संगठनों ने योजना के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया। किसानो के विरोध को देखते हुए भारी सुरक्षा भी की गई इस दौरान कलेक्ट्रेट में काफी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।

प्रदर्शनकारियो ने कहा कि अग्निपथ योजना के बहाने सेना का निजीकरण करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से योजना को वापस लेने की मांग की है और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि जब तक अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाती है तब तक शांतिपूर्वक विरोध जारी रहेगा।