सीमांत क्षेत्र मंच में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश

सीमांत क्षेत्र मंच में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट
स्थान: चंपावत
नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ मंच उप तहसील में पहली बार आयोजित तहसील दिवस में डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ग्रामीणों के द्वारा डीएम भंडारी के सामने गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने, विद्युत व्यवस्था सुचारू करने गांव वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग करी| व तामली स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया| वहीं डीएम भंडारी ने सभी अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान कर उन्हें सूचित करने को कहा तथा स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों का पर्याप्त स्टाक रखने के आदेश दिए| ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र में संचार सुविधा ठीक ना होने पर हो रही दिक्कतों की जानकारी डीएम को दी

मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम भंडारी ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया| डीएम भंडारी ने सभी अधिकारियों को सीमांत क्षेत्रों में ग्रामीणों को पूरी सुविधा देने के आदेश दिए डीएम ने कहा जब ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेंगी | तभी गांव से पलायन भी रुकेगा मालूम हो सीएम धामी की घोषणा के बाद साडे 5 साल बाद मंच तहसील ने कार्य करना शुरू किया | वहीं ग्रामीण डीएम को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए तहसील दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे|