
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – धर्मराज

स्थान – हरिद्वार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा केंद्र सरकार के 8 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य पर आज बहादराबाद स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान तिराये से बाइक रैली का आयोजन किया । बाइक रैली बहादराबाद काली मंदिर माता चौराहे से होते हुए ग्राम अमृतपुर बोगला में जा कर समाप्त हुई ।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरजीत ने बताया कि पूरे उत्तराखंड में बाइक रैली का आयोजन हो रहा है। भाजयुमो की हरिद्वार जिला इकाई की ओर से आज विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया है | जिसमे 75 बाइक प्रत्येक मंडल से शामिल होगी।

भाजपा के महामंत्री हरजीत ने कहा केंद्र सरकार के 8 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य पर बाइक रैली का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार में कई योजनाओं को केंद्र सरकार ने धरातल पर उतारा है | इस बात को रैली के माध्यम से आम जनता को बताने का प्रयास किया जा रहा है।



