सेंचुरी पेपर मिल के खिलाफ आंदोलित संविदाकर्मियों के समर्थन में आए जनप्रतिनिधि

सेंचुरी पेपर मिल के खिलाफ आंदोलित संविदाकर्मियों के समर्थन में आए जनप्रतिनिधि

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान :- लालकुआँ

रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी, 8630221528

सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल के खिलाफ आंदोलित संविदा कर्मियों का मामला बढ़ता ही जा रहा है| जिसमे संविदा कर्मियों का आरोप है कि मिल प्रबंधन संविदा कर्मियों के साथ भर्ती प्रक्रिया में सौतेला व्यवहार कर रहा है | परंतु सरकार और प्रशासन से शिकायत के आज एक हफ्ता हो जाने के बाद भी उनके मामले में कोई सुनवाई नही हो रही है ।

वही आज मोटाहल्दू क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों ने बैठक करते हुए संविदा कर्मियों का समर्थन किया जिसमे पहुँचे| ग्राम प्रधान रमेश जोशी, ग्राम प्रधान शंकर जोशी, सैनिक कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ उमेश चन्दोला, एडवोकेट एवं कांग्रेस नेता डॉ बालम बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की जिसमे सेंचुरी पेपर मिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस दौरान सभी ने एकजुट होकर सेंचुरी पेपर मिल के संविदाकर्मियों के साथ मिलकर सेंचुरी पेपर मिल गेट के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी | इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सेंचुरी पेपर मिल क्षेत्र में प्रदूषण फैला रही है और क्षेत्र के युवाओं का ही उत्पीड़न कर रही है जिसको बर्दाश्त नही किया जायेगा| सेंचुरी पेपर मिल के खिलाफ उग्र आन्दोलन करते हुए उन्हें अगर जेल भी जाना पड़ा तो वो पीछे नही हटेंगे । वही मामले में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में सम्बंधित अधिकारियों से बात हुई है जल्द कोई समाधान निकल जायेगा ।