
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के विकास सल्ट के तल्ला मानिला मंदिर देवी प्रांगण में विकास समिति रणकुना द्वारा प्रथम दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सल्ट भाजपा विधायक महेश जीना ने माँ मानिला के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विधायक जीना ने अपने संबोधन में कहा कि मानिला क्षेत्र में मानिला मंदिर और माता के दर्शनों से भक्तों को अपार शांति और शक्ति मिलती है।


वही यहाँ की अप्रीतिम प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सुरेन्द्र जीना ने क्षेत्र को पर्यटन और आध्यात्मिक मानचित्र पर लाने के जो प्रयास किये हैं। उन्हें आगे बढ़ाकर मानिला को प्रदेश ही नही विश्व मानचित्र में लाने का प्रयास किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान के साथ सदरा से मंदिर प्रांगण तक तीन किलोमीटर कलश यात्रा निकाली।

महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कलश यात्रा में शामिल हुई। महिलाओं में कलश यात्रा काफी उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में भण्डारे का आयोजन भी किया, भगवान के प्रशाद ग्रहण करने क्षद्वालु लंबी कतारें लगी रहीं।कार्यक्रम में सोनू मनराल के निर्देशन में माँ मानिला म्युजिकल ग्रुप का विशेष सहयोग द्वारा देवी भगवती के भक्तिमय गीतों और सांस्कृतिक गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन हेम पन्त ने किया संगीतकार चंदन प्रकाश द्वारा किया।



